एक तरफ़ | हिंदी कविता

एक तरफ़ | हिंदी कविता

Ek Taraf - Hindi Poem Banner Image
एक तरफ़ | हिंदी कविता
एक तरफ़ | हिंदी कविता

दुनिया भर का श्रृंगार एक तरफ़
तेरी काजल की बिंदी एक तरफ़

एक तरफ़ वो सतरंगे रंग 
तेरी वो काली साड़ी एक तरफ़

सारा सौर मंडल एक तरफ़
तेरे नाम का तारा एक तरफ़

एक तरफ़ है सूर्य का तेज
तेरी चाँद सी शीतलता एक तरफ़

महफ़िल का शोर एक तरफ़
तेरा ख़यालों में खोया रहना एक तरफ़

एक तरफ़ हज़ारों जिस्मों से सामना
तेरी रूह से मुलाक़ात एक तरफ़

वो सबके नकली भाव एक तरफ़
तेरा बच्चों सा खिलखिलाना एक तरफ़

एक तरफ़ वो भीड़ के नारे
तेरा, मेरा नाम पुकारना एक तरफ़

वो तेज़ प्रवाह नदी एक तरफ़
तेरी ज़ुल्फ़ों के घुंघराले बाल एक तरफ़

एक तरफ़ है नुमाइश बन जाना
तेरी सादगी की मूरत होना एक तरफ़

वो सवाल करती आँखें एक तरफ़
तेरी जवाब देती चींटी सी आँखें एक तरफ़

एक तरफ़ कितनों का बिछड़ना
तेरे साथ होने की आशा एक तरफ़

रात की आवारगी एक तरफ़
तेरे आत्मविश्वास की गहरायी एक तरफ़

एक तरफ़ धरती का उफान
तेरा पर्वतों सा मौन एक तरफ़

बगीचों का महकना एक तरफ़
तेरी सोंधी खुशबू एक तरफ़

एक तरफ़ उमस की बेचैनी
तेरी बारिश सी चंचलता एक तरफ़

औरों की कसक एक तरफ़
तेरा हाथ पकड़ चलना एक तरफ़

एक तरफ़ तेरे आशिक़ों की भीड़ 
तेरा मुझे अपना बनाना एक तरफ़

मानस ‘समीर’ मुकुल 

एक अदृश्य प्रेम (उसकी सादगी, उसकी शालीनता, उसका ठहराव) की व्याख्या करती यह कविता ज्ञान प्रकाश अकुल की चंद पंक्तियों से प्रेरित है |

Did you like my take on Gyan’s couplet? Please share your feedback in the comments section. It would mean the world to me.

You can read other poems here.

If you love my poetry I recently published my first Poetry book – ‘You, Me & The Universe’ – Poems on the Conspiracies of the Universe. You can order the book and find more details HERE

Banner Image Ref – Unsplash – https://unsplash.com/pt-br/fotografias/cABs_SSYua0

You may also like...

4 Responses

  1. Shraddha says:

    ❤️❤️❤️❤️

  2. Rashi Roy says:

    Bahot sundar kavita, bahot pyari lines. Aisa laga padhte jaun.
    रोज़ मर्रे की थकान एक तरफ़
    तेरे शब्दों का मलहम एक तरफ़

    • Manas Mukul says:

      Bahut shukriya honsla badhane ke liye. Kash ye jo lines apne likhi uske aas pas main bhi pahunch pata. Thanks again. 😊🙏🏽

Love your feedback!

%d bloggers like this: