एक रात मैं चला

एक रात मैं चला…

एक रात मैं चला Banner

एक रात मैं चला,
उस सुबह की ओर,
जो किसी ने कहा था,
बहुत सुनहरी होगी।

एक रात मैं चला,
उस दिशा की ओर,
जो किसी ने कहा था,
बिल्कुल नयी होगी।

चलता गया चलता गया,
रात और गहरी होती गई,
पर सुबह का दूर दूर तक,
कोई अता पता नहीं था।

क्या वो सुबह कभी होगी?
क्या वो दिशा कहीं है भी?
मैं बस…
चलता गया चलता गया।

कभी कभी लगता मानो,
सुबह होने को ही है,
और आशा की किरण,
बस दिखने ही वाली…

और कभी कभी लगता मानो,
रात फिर से शुरू हो गई,
सब कुछ दिशाहीन,
और सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा।

एक रात मैं चला Pinterest
Pin It

कहीं चलते चलते,
रात में ही दम घुट गया तो,
कहीं चलते चलते,
मैं कहीं खो गया तो…

क्या फिर कभी सुबह होगी?
क्या फिर कोई नयी दिशा मिलेगी?
क्या वो सुबह है भी?
या सिर्फ रात ही रात।

मानस ‘समीर’ मुकुल

“I’m taking my blog to the next level with Blogchatter’s My Friend Alexa – #MyFriendAlexa.” 

I would love to hear your feedback on this poem. Do share in the comments section. You can read other poems here.

You may also like...

12 Responses

  1. Patha nahi jaise aap nae kaha kab umeed milae aur din raat banae lekin acha laga pad kae.

  2. soniadogra says:

    There’s always always light at the end of the tunnel. The tunnel may be long, that’s another thing. Hope is the only way to survive through life.

    • Manas Mukul says:

      Everybody has a different perspective depending on the experiences. Yeah true… Hope is the only way for many. Thanks Sonia ji for reading, visiting and commenting 😊👍🏼

  3. Jyoti Jha says:

    Hope prevails above all! इस रात की कभी तो सुबह होगी! Let the ray of hope be the guiding light. A lovely poem!

  4. Pr@Gun says:

    अँधेरा है तभी तो उजाले की उम्मीद होगी
    प्रकृति का नियम है तो सुबह भी होगी
    गहरायी है रात अभी उसकी भी मजबूरी होगी
    चाँद को देखो दाग है, फिर भी चांदनी बिखरी तो होगी
    ज़िन्दगी मिली है ए दोस्त, कुछ तो कहानी अधूरी होगी
    रात है तो क्या हुआ देख शायद उसमे भी बाते कुछ अनकही होगी

    Lovely composition as always…
    More power to your expressive pen and thoughts.
    #PraGunReads #MyFriendAlexa #Blogchatter

    • Manas Mukul says:

      Kya Baat kya baat… Amazing lines… Better than the original one… Ap hi likha karo main wahi post kar diya karunga 😊😊 thank you so much for your kind appreciation 😊👍🏼

  5. This unpredictability of life is what makes it beautiful & worth Living…. Loved your words!!

  6. There is light at the end of the tunnel , no matter how long & dark the tunnel is! Beautifully penned.

Love your feedback!

%d bloggers like this: